15 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर मिली एसटीएच से सशर्त छुट्टी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित भर्ती 15 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर मंगलवार को सशर्त छट्टी दे दी गयी है। चिकित्सकों ने इन मरीजों को सात दिन के होम क्वारंटीन की सलाह भी दी गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए चिकित्सालय के जनसम्पर्क अधिकारी अलोक उप्रेती ने बताया कि स्वस्थ्य होकर चिकित्सालय से डिस्चार्ज होने वालों में उधमसिंह नगर जिले से 11, नैनीताल जिले से 3 व अल्मोड़ा जिले एक मरीज शामिल हैं।

ज्ञात हो कि पूर्व में मरीजों को कोरोना संक्रंमित होने पर एसटीएच में भर्ती किये गये थे। विभिन्न क्षेत्रों के इन मरीजों को जिनको भारत सरकार की 08 मई की नयी गाईडलाइन्स के अनुसार मंगलवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस पूर्व भी 19 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। अभी तक एसटीएच से 34 कोरोना पॉजिटिव रोगी स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गये है। चिकित्सालय में अब 157 कोरोना पॉजीटिव रोगी रह गये है। इधर चिकित्सालय से छुट्टी मिलने के बाद उक्त 15 स्वस्थ्य मरीजों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए चिकित्सकों व नर्सों का आभार व्यक्त किया हैं।

यह भी पढ़ें -   पौधरोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का भी लें संकल्प : डॉ. आशुतोष पंत

उधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 सी0पी0 भैसोड़ा ने बताया है कि चिकित्सालय के चिकित्सक व स्टाफ लगातार रोगियों के ईलाज में बेहतर से बेहतर सेवाएं दे रहे है, जो काबिले तारिफ है। डा0 भैसोड़ा ने आशा जताई कि 157 रोगी भी शीघ्र स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां

डिस्चार्ज के समय चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण जोशी, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा0 परमजीत सिंह, डा0 मकरंद सिंह, डॉ विवेकानंद सत्यवली व स्टाफ नर्सेज एवं वार्डबॉय आदि लोग मौजूद थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440