हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी एक बार फिर राममय होने जा रहा है। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर को निकाली जाने वाली प्रभु राम जी की भव्य बारात को इस बार और भी दिव्य, भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बारात में जहां उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी, वहीं देश के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

प्रभु राम जी की बारात को भव्य स्वरूप देने के लिए शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं भी एकजुट हो गई हैं। इसी सिलसिले में नगर निगम सभागार में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें बारात की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आकर्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे निकलेगी राम बारात
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रवाना होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी।
आयोजकों के मुताबिक, इस बार बारात में श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। विभिन्न राज्यों की आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां बारात की भव्यता बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध

राम बारात से पहले मेहंदी की रात, टी-सीरीज कलाकार देंगे प्रस्तुति
प्रभु राम जी की बारात से पहले 10 अक्टूबर की शाम मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार अयोध्या से आई भगवान के चरणों की मेहंदी महिलाओं को सजाई जाएगी। इस दौरान टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।
यानी हल्द्वानी में राम बारात का उत्सव सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
मीडिया प्रभारी हेमंत साहू एवं कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति की ओर से विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से तैयारियों को व्यापक स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों का कहना है कि प्रयास है कि राम बारात हल्द्वानी के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में यादगार बन सके। बारात में धार्मिक आस्था, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल, स्पर्श लम्बा समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440