समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में सोमवार को कुल 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चंपावत में दो, देहरादून में एक, हरिद्वार में तीन, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, टिहरी में एक और उधमसिंह नगर में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 332 पहुंच गई है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
पौड़ी विकास खंड पाबौ के पीपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरान जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है। प्रशासन मौत का कारण टीबी बता रहा है। एहतियातन पंचनाम भरने वाले पुलिस कर्मियों, परिजनों और संपर्क में आए ग्रामीणों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने की है।
जिलेवार कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा
जिला – संक्रमित मरीज
देहरादून – 76
हरिद्वार – 17
उत्तरकाशी – 10
अल्मोड़ा – 12
चंपावत – 10
टिहरी – 10
बागेश्वर – 08
पौड़ी – 07
रुद्रप्रयाग – 03
पिथौरागढ़ – 03
चमोली – 09
नैनीताल – 117
ऊधमिसंह नगर – 47

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


