विधायक अरविन्द पाण्डेय के जन्मदिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 लोग हुए सम्मानित

खबर शेयर करें

शुभचिंतकों के साथ पाण्डेय ने काटा केक, क्षेत्र के लोगों का प्यार देख हुए भावुक

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे का जन्मदिन मुखानी स्थित एक बैंकट हाल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आकृति सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. प्रदीप पांडे समेत शिक्षा और खेल के क्षेत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   पुदीना का पानी ठंडक ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने, थकान कम करने और त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है

कार्यक्रम के समापन पर बैंकट हाल परिसर में शुभचिंतकों साथ विधायक अरविन्द पाण्डेय ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों ने विधायक श्री पाण्डेय स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों का प्यार देख कर विधायक श्री पाण्डेय भावुक होते हुए बोले यह प्यार हमेशा उनके दिल में एक यादगार पल की तरह रहेगा।
कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा नेता सुरेश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, किशोर जोशी, रेनू अधिकारी, शांति भट्ट, धर्मानंद तिवारी, आकृति संस्था की अध्यक्ष कुसुम दिगारी, अंजू भट्ट, हर्ष वर्धन पांडे, गोविंद सिंह बगड़वाल, बिपिन सनवाल, राजीव जायसवाल, रवि सनवाल, उमेश नैनवाल, जयंत सनवाल, श्रीमती जानकी सनवाल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट और बीएन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें -   18 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440