उत्तराखण्ड में भारी बारिश और भूस्खलन से 16 लागों की मौत, केदारनाथ से टूटा संपर्क, देखरेख में स्वयं जुटे सीएम धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून ने कहर मचा दिया है। भारी से भारी बारिश की चपेट में पूरा प्रदेश है। बारिश के असर को देखते हुए सरकार और प्रशासन आसमानी आपदा से निपटने की कोशिशों में जुटे हैं। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। पहाड़ों पर लोगों की यात्रा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 16 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भारी बारिश के बाद चार धाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। ट्रेक रूट पर भीमभली के पास भूस्खलन के बाद केदारनाथ घाटी पूरी तरह से कट गई, जिससे करीब 450 लोग फंस गए। वहीं, केदारनाथ राजमार्ग सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बह गया। नतीजतन, तीर्थस्थल के लिए चार धाम यात्रा रोक दी गई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं पूरे मामले की देखरेख में जुटे हैं। सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर कई जगहों पर भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना शुक्रवार से केदारनाथ में चल रहे बचाव अभियान में शामिल होगी। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली में फंसे लगभग 425 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। सोनप्रयाग और भीमबली के बीच फंसे लगभग 1100 लोगों को वैकल्पिक मार्ग के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

सूत्रों का दावा है कि आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार एयरफोर्स की मदद ले सकती है। लिनचोली और केदारनाथ मंदिर में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक चिनूक और एक एमआई-17 को तैनात किए जाने का दावा किया गया है। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके राजवार ने कहा कि गौरीकुंड से शुरू होने वाला 16 किलोमीटर लंबा केदारनाथ ट्रेक मार्ग घोड़ा पड़ाव, लिनचोली, बड़ी लिनचोली और भीमबली में क्षतिग्रस्त हो गया है। रामबाड़ा के पास दो पुल भी कल रात बह गए। पूरी घाटी के कट जाने के बाद, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने भीमबली से आगे फंसे लोगों को बचाने के लिए खड़ी पहाड़ियों के बीच से एक किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग बनाया।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील

एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली में फंसे करीब 425 लोगों को हवाई मार्ग से निकाला गया। सोनप्रयाग और भीमबली के बीच फंसे करीब 1100 लोगों को वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अगस्तमुनि और रतुरा से एसडीआरएफ की दो टीमें भेजी गई हैं। व्यापक सर्च और बचाव अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार शाम केदारनाथ ट्रेक रूट पर लिनचोली से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। यह इलाका बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आ गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440