39 साल की बेदाग सेवा के बाद भावुक हुई विदाई, हरिश्चंद्र अवस्थी को सम्मानित कर बोला पूरा दुग्ध संघ परिवार— ‘आपका योगदान हमेशा रहेगा याद’

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी अपने 39 वर्षों का गौरवशाली सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर दुग्ध संघ परिवार ने उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उनके लंबे और समर्पित योगदान को याद किया।

समारोह के दौरान हरिश्चंद्र अवस्थी का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा करते हुए उनके अनुशासित, ईमानदार और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने पूरे सेवाकाल में संस्था के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से दुग्ध संघ को वर्षों तक लाभ मिलता रहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी उसके कर्मठ कर्मचारी होते हैं और अवस्थी का योगदान हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   लक्सर महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर जीत

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें -   सुबोध उनियाल के क्षेत्र नरेंद्रनगर में NSUI का दबदबा, छात्रसंघ के सभी प्रमुख पदों पर जीत

विदाई समारोह में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी और भास्कर अवस्थी सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440