16 समाज सेवियों को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने 16 समाज सेवियों को जिन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम मे उत्कृष्ट सहयोग हेतु एवं गरीबों, दिव्यांगों आदि को राशन, सेनिटिज़र, मास्क, भोजन आदि प्रदान कर सहयोग प्रदान किया। उन 16 विभूतियों को उत्तराखण्ड रत्न से संस्थान ने सम्मानित संस्थान द्वारा जरुरतमंदो को 5 व्हील चेयर, ट्राइसिकल, बैसाखी, एवं 25 राशन किट भी वितरित किया। उत्तराखण्ड रत्न अवार्ड प्राप्त करने वालों में रोटरी क्लब की अध्यक्षा श्रीमति नगमा फारूख, डॉ. पीएस तनेजा एमबीबीएस, एमडी, नोडल ऑफिसर कोविड -19, समाजसेवी वेद प्रकाश दुग्गल, समाजसेवी श्रीमति कमल प्रीत कौर, समाजसेवी बलबीर नौटियाल अध्यक्षा असहाय जन कल्याण समिति, समाजसेवी श्रीमति प्रतिभा जोशी, समाजसेवी श्रीमति रौशनी धीमान, समाजसेवी श्रीमति अर्चना सक्सेना, समाजसेवी कविता थापा, समाजसेवी श्रीमति राविया प्रवीण, समाजसेवी डॉ. नीरज उपाध्याय, समाजसेवी नरेश नारंग, समाजसेवी जितेंद्र डाडोना,समाजसेवी आर के बख्शी, समाजसेवी कुलदीप, मोहम्मद फारुख शामिल हैं। मुख्यातिथि श्रीमति नगमा फारुख ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की। समाजसेवी डॉ. एस फारुख ने प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी द्वारा किये जा रहे दिव्यांगों एवं निर्धनों के उथान के लिये निष्काम की प्रशंसा की। एसपी सिटी श्रीमति स्वेता चौबे ने कहा संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने आये हुए अतिथियों का सहयोग के लिये धन्यवाद किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. एस फारुख, ब्रिगेड. के जी बहल, जीएस आनन्द, श्रीमति आशा टम्टा, जनभारत मेल के सम्पादक गुरदीप सिंह टोनी, सेवा सिंह मठारू आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440