उत्तराखण्ड में शनिवार को आये कोरोना के 174 नए मामले, नैनीताल में निकले 36 कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना के 174 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 50 मामले देहरादून में सामने आए हैं। इसके अलावा 45 मामले ऊधमसिंह नगर, 36 नैनीताल, 27 हरिद्वार, सात अल्मोड़ा, तीन-तीन मामले उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। वहीं, 60 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4276 हो गया है, जिनमें से 3081 मरीज पूरी तरह से ठक हो गए हैं। वर्तमान में 1108 मामले एक्टिव हैं, जबकि 52 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440