उत्तराखंड में शनिवार को मिले कोरोना के 2 पॉजिटिव केस, दोनो ही हरिद्वार से

खबर शेयर करें

राज्य में कोरोना संक्रामित रोगियों की संख्या हुई 42

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार को दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन शनिवार को जारी सायं 6 बजे की रिपोर्ट से मिली है। यह दोनों मरीज जिले से है। राज्य में अब कोरोना संक्रामितों का आंकड़ा 40 से बढ़कर 42 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

हरिद्धार जिले से शनिवार को 2 मरीज आने से अब 5 से बढ़कर मरीजों की संख्या 7 हो गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा संख्या 20 वाला जिला देहरादून है। जबकि नैनीताल जिले में 9, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में पांच, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं।

शनिवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 276 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 274 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 40 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 9 स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्यभर से 3158 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 2710 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 406 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440