समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑर्गनाइजेशन ने 22 लोगों को उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड-2020 से सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेलाने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों का न केवल हौंसला बढ़ता है, वरन् समाज के अन्य लोगों को भी बढ़-चढ़कर समाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि आयोजकों का यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान मेयर डॉ रौतेला ने सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, साहित्यिक, अनूठा संग्रह कर्ताओं व समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाले अखिलेश चंद भारद्वाज, अमित जैन, दयासागर बिष्ट, एकता खड़का, गौरव मैसेज, प्रोफेसर गगन बंसल, डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, नागेश कुमार दुबे, डॉ नीरज वार्ष्णेय, प्रवीण रौतेला, डॉपारुल मिश्रा, मधुकर श्रोतिय, मनोज जोशी, सुनील सैनी, विजय पाल, विकल बवाड़ी, वैभव जोशी, गिरीश घुगतियाल, कुसुम दिगारी, मोहन सिंह रावत को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए डॉ जेएस खुराना व डॉ प्रमोद कुमार करण का नाम भी शामिल था, लेकिन वह किन्ही कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। कार्यक्रम का संचालन दीपिका जोशी व यूके वर्ल्ड रिकॉर्ड के निदेशक आशीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ दयाल शरण व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












