समाचार सच, हल्द्वानी। मंगलवार दोपहर तक एसटीएच में 24 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हल्द्वानी में भी मिनी स्टेडियम को मिनी कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। हालांकि ऑक्सीजन संकट के चलते यह अस्पताल अभी काम नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक मार कोविड सेंटर के रूप में विकसित किये गये डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पड़ रही है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नये संक्रमित भर्ती किये जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 443 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें से 162 की हालत गंभीर बनी है। जबकि 60 अतिगंभीर हालत में है। अस्पताल में दोपहर तक 24 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 22 लोग कोरोना की जंग जीतकर घरों को लौटे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












