सामने आए कोरोना के 23 नए मामले, 1066 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

खबर शेयर करें

देहरादून में निजी महिला डॉक्टर, दून अस्पताल की स्टाफ नर्स और महिला गार्ड को हुआ कोरोना

समाचार सच, देहरादून। बुधवार दोपहर दो बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में राज्य में कोरोना संक्रमण के 23 नए केस मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के 1066 केस हो गए हैं। जिनमें से अब तक 295 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले मरीजों में देहरादून में आठ, नैनीताल और पौड़ी में एक, हरिद्वार में नौ व चमोली में चार मामले सामने आए हैं।

देहरादून में आज एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर, दून अस्पताल की महिला स्टाफ नर्स और महिला गार्ड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्लिनिक में एक महिला का इलाज चल रहा था जो कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने भी कोरोना जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं दून अस्पताल की अन्य दो महिला कर्मचारी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

मैक्स अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि अस्पताल से इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। सीएमओ डॉ. रमोला ने बताया कि सहारनपुर के एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मैक्स अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने हार्ट की सर्जरी की जरूरत बताकर भर्ती कराया था। सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने मरीज का कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भेजा था। मंगलवार रात मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इस बीच रात को मरीज को दिल का दौरा पड़ गया। डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका। विभाग और अस्पताल द्वारा मामले में परिजनों को शव सौंपने आदि की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440