-पौड़ी गढ़वाल जिला भी हुआ ग्रीन जोन में शामिल
-बुधवार को 214 सैंपलों की मिली रिपोर्ट में सभी नैगेटिव
समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार का दिन भी राहत वाला दिन रहा। 214 सैंपलों की मिली रिपोर्ट में सभी नैगेटिव पाए गये है। राज्य में सबसे अच्छी बात यह है कि अभी तक 46 सक्रमित रोगियों में से 23 लोगों को कोरोना से मुक्ति मिल गयी है यानि स्वास्थ्य हो गये हैं।
बुधवार को 214 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से सभी की रिपोर्ट नैगेटिव पायी गयी है। इधर अपर स्वास्थ्य सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि पौढ़ी गढ़वाल जिला कोरोना मुक्त होकर ग्रीन जोन में आ गया है। वहां एक केस था जिसको 28 दिन हो गये हैं, अभी तक वहां कोई केस नहीं आया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 24 मामले देहरादून में पाए गए, जिनमें से 11 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि इसी तरह नैनीताल के नौ में से छह रोगी ठीक हो चुके हैं।
राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सविंलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी तक 4275 सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं, इसमें से 3664 की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 227 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है। बुलेटिन के अनुसार 65013 लोगों को होम क्वारान्टाइन में रखा गया है और 2705 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारान्टाइन में हैं। वहीं 17868 माइग्रेंट लेबर को राहत शिविरों में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग दी जा चुकी है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


