उत्तराखंड का 25वां राज्य स्थापना दिवसः सीएम धामी पहुंचे शहीद स्थल, राज्य आंदोलकारियों को किया नमन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस आज देहरादून सहित पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित तमाम वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी भी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बनने में आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है, और राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें -   यदि आप भी पीते हैं जरूरत से ज्यादा पानी, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएंः
-सड़क सुरक्षा पर ध्यानरू सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समग्र नीति बनाने और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्णय।
-आपदा के दौरान यातायात सुधाररू राज्य में आपदाओं के दौरान यातायात को सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज स्थापित किए जाएंगे।
-महिला नीतिरू राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष महिला नीति जल्द अधिसूचित की जाएगी।
-खिलाड़ियों को पुरस्काररू राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को तय पुरस्कार राशि के साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
-राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवसरू दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तराखंड प्रवासियों के लिए हर साल नवंबर में राष्ट्रीय प्रवासी दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं, विदेश में रह रहे उत्तराखंडियों के लिए जनवरी में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत होगी।
-ग्रामीण संपर्क विकासरू 2030 तक 50 और उससे अधिक जनसंख्या वाले सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।
-युवा नीतिरू युवाओं के विकास के लिए विशिष्ट युवा नीति का निर्माण किया जाएगा।
-सड़क गुणवत्ता सुधाररू सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ठेकेदारों और अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया बनाई जाएगी।
-महिला स्वास्थ्य प्रोत्साहनरू महिलाओं को प्रसव के दौरान प्रवास में जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा प्रोत्साहन सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पेड़ गिरने से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440