समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। युवा वैश्य महासभा, हल्द्वानी की आगामी कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खंडेलवाल भवन, कालाढूंगी रोड स्थित सभा भवन में संगठन की आमसभा एवं चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव कार्यक्रम, वित्तीय प्रतिवेदन तथा सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन महामंत्री कपिल अग्रहरि ने किया। बैठक में महामंत्री ने वर्ष 2024-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी के लिए वर्ष 2026-28 का चुनाव 1 अगस्त 2026, शनिवार को अपराह्न 3 बजे हिंदू धर्मशाला, रामपुर रोड, हल्द्वानी में संपन्न कराया जाएगा।
चुनाव को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रूपेंद्र नागर को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक विजय गुप्ता, विनीत अग्रवाल, रजत माहेश्वरी और उमेश गुप्ता को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न होगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवा वैश्य महासभा की सदस्यता अभियान को इच्छुक युवाओं से समय सीमा के भीतर 250 रुपये सदस्यता शुल्क जमा कर संगठन से जुड़ने की अपील की गई।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा वैश्य महासभा का उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। आगामी चुनाव को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



