रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), हल्द्वानी में तीन दिवसीय साहित्यिक एवं रचनात्मक महोत्सव ‘अभिव्यक्ति-2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय के पहले संस्करण की सफलता के बाद आयोजित इस दूसरे संस्करण में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आकर्षक सरस्वती वंदना से हुआ। अर्ध-शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ज्ञान, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया तथा तीन दिवसीय आयोजन की गरिमामयी शुरुआत हुई।

पहले दिन के सभी सत्रों का संचालन टीम ट्विन विन द्वारा किया गया। उनकी गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षण शैली ने विद्यार्थियों को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

यह भी पढ़ें -   श्रावण माह 2026: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाने की क्या है विधि, आए जानते हैं

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयु वर्ग के अनुरूप साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने ‘वन लाइन स्टोरीज़’ के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया, जबकि कक्षा पांच के छात्रों ने ‘स्टोरीवर्स – व्हेयर आइडियाज़ कम अलाइव’ में अपनी सृजनात्मक कहानियों से सभी को प्रभावित किया।

कक्षा छह के विद्यार्थियों ने ‘स्टोरीटेलिंग थ्रू पपेट्री’ में कठपुतली कला के जरिए प्रभावशाली कहानी प्रस्तुत की। वहीं कक्षा सात के विद्यार्थियों ने ‘वॉइस, विज़न, विक्ट्री – कॉन्फिडेंस ड्रिल थ्रू थिएटर’ गतिविधि में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और मंच संचालन की बेहतरीन झलक पेश की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने ‘महिषासुर मर्दिनी’ के श्लोकों का भावपूर्ण वाचन कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन का समापन एक्सटेम्पोर एवं क्रिएटिव राइटिंग सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार एवं रचनात्मक उपयोग की जानकारी दी गई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पूरे दिन आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, टीम भावना और समालोचनात्मक चिंतन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘अभिव्यक्ति-2026’ का पहला दिन उत्साह, सीख और साहित्यिक ऊर्जा से भरपूर रहा। आगामी सत्रों में भी विद्यार्थियों को साहित्य, कला और अभिव्यक्ति के विविध आयामों से जोड़ने वाले कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440