समाचार सच, देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड नीलेश आन्दन भरणे ने बताया कि 21 फरवरी 2021 को होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस विभागीय पदोन्नति लिखित परीक्षा, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, श्रीनगर तथा टिहरी के 34 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें रैंकर उपनिरीक्षक नागरीक पुलिस के 36, अभिसूचना के 25 व प्लाटून कमाण्डर पीएसी के 77 पदों एवं मुख्य आरक्षी नागरीक पुलिस/ अभिसूचना के 394, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 215 एवं मुख्य आरक्षी पीएसी/आईआरबी के 249 पदों, कुल-996 पद सम्मल्लित है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी क्रमशः-
प्रथम पाली – प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (उपनिरीक्षक)
द्वितीय पाली – अपरान्ह 14.00 बजे से 16.00 बजे तक (मुख्य आरक्षी)
प्रथम पाली में 10918 तथा द्वितीय पाली में 10529 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र में दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ या किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता हुआ पाया गया तो परीक्षा केन्द्र पर बायोमैट्रिक तकनीकी से चैकिंग तथा फेक आईडी होने पर वह पकड में आ जायेगा तो उस पर निलम्बन एवं बर्खास्तगी की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर कानून व्यवस्था ड्यूटी पर राजपत्रित अधिकारी/ अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्ति सीसी टीवी कैमरों से सभी परीक्षा केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी तथा DFMD/HHMD से भी चैंकिग की जायेंगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


