354 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारन्टाइन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक क्वारन्टाइन के उल्लंघन में प्रदेश में 334 व्यक्तियों के विरूद्ध 248 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। इसके साथ ही एहतियातन अभी तक 354 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया। जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 244 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 30 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 558 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 3375 अभियोगों 22391 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 47836 वाहनों के चालान, 7216 वाहन सीज एवं 02.62 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440