उत्तराखण्ड में सोमवार को 385 मरीज हुए स्वस्थ्य, 319 मिले कोरोना के नए केस तथा छह की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार 385 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 319 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले 109 मामले हरिद्वार से हैं। इसके अलावा 77 उत्तरकाशी, 41 रुद्रप्रयाग, 38 ऊधमसिंहनगर, 23 नैनीताल, 15 टिहरी गढ़वाल, दस देहरादून, तीन बागेश्वर, एक-एक चंपावत और चमोली में सामने आए हैं। वहीं, छह लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12493 हो गई है। इनमें 8485 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3808 केस एक्टिव हैं, जबकि 158 की मौत हो चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों से 5053 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट से मिली और 13246 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट अभी लैब से आना बाकी है।

यह भी पढ़ें -   24 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसटीएच में नवजात समेत दो तथा एम्स ऋषिकेश में भर्ती चार मरीजों की मौत
हल्द्वानी/ऋषिकेश।
सोमवार को जहां हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक दो महीने का नवजात था। जिसे मैनिनजाइटिस भी था। जबकि उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। वह कोरोना संक्रमित थी। उनका लीवर खराब होने के साथ-साथ सेप्टीसीमिया की भी समस्या थी। वहीं एम्स ऋषिकेश में भर्ती चार मरीजों की मौत होगी गयी है।

यह भी पढ़ें -   24 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440