देहरादून DAV छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जीत दर्ज की है। ABVP प्रत्याशी नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया है।

अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा की जीत के साथ ही डीएवी कॉलेज में ABVP समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
डीएवी छात्रसंघ चुनाव के अन्य पदों के परिणाम सामने आने के बाद उनकी पूरी जानकारी भी अपडेट की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440