युवक से 4.82 ग्राम स्मैक बरामद, भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से हजारों की स्मैक बरामद की गई है। उसे एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने डीके पार्क में एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम मुजाहिद पुत्र बहार अली शाह उर्फ कालू निवासी वार्ड नंबर- 24, बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह सस्ती दामों में स्मैक खरीद कर लाता है और उसे पुड़िया बनाकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का कार्य करता है। तस्कर एक ग्राम स्मैक 2400 में बेचताहै। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह नेगी व कांस्टेबल उमेश चन्द्र पन्त शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440