उत्तराखंड में गुरुवार को मिले कोरोना के 416 नए केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में गुरूवार को कोरोना के 416 नए केस मिले है। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 11302 हो गयी है, जिसमें 7014 मरीज स्वास्थ्य हो चुके है। जबकि 4103 केस एक्टिव हैं। गुरूवार को 327 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गये। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुरूवार को कुल 416 कोरोना के नए केसों में से सबसे ज्यादा ऊधम सिंह नगर से 192 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि हरिद्वार से 107 मामले आए। इसके अलावा नैनीताल से 15, देहरादून से 36, टिहरी से 16 उत्तरकाशी से 15, बागेश्वर से 9, चंपावत से 16, पौड़ी से 5, रुद्रप्रयाग से 4 तथा अल्मोड़ा से 1 मरीज मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अभी तक कुल 2 लाख 42 हजार सैंपलों की जांच हो चुकी है। जिसमें से 2 लाख 14 हजार नेगेटिव, 11302 पॉजिटिव जबकि 12 हजार से अधिक सैंपलों का रिजल्ट आना शेष है। राज्य में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए कुल 527 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
वहीं, गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय युवती और 72 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440