समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों में हिजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 447 नए केस मिले है। जबकि राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में 6 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा 192 पहुंच गया। जबकि
राज्य में कुल पॉजिटिव केसों का आकड़ा 14083 पहुंच गए हैं। जिसमें से 9676 मरीजों ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है। अभी भी 4164 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। शुक्रवार को 7091 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुरूवार को कुल 447 कोरोना के नए केसों में से आज भी सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर से 106 मामले आये है। जबकि हरिद्वार में 101, देहरादून में 95, नैनीताल में 50, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 2, चमोली में 5, चम्पावत में 9, पौड़ी में 11, रूद्रप्रयाग में 1, पिथौरागढ़ व टिहरी में 6-6 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। साथ ही राज्य में आज 243 मरीज ठीक होकर अपने घर को गये हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












