मसूरी MPG कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी डेस्क।
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। मंगलवार को हुई मतगणना में ABVP ने अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। कॉलेज में इस बार कुल 74.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वेदांत थापली बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर ABVP के वेदांत थापली ने सर्वाधिक 185 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी NSUI के विकास सिंह को 48 वोट मिले, जबकि मसूरी छात्र संगठन के मनन शाही के खाते में 36 मत आए।

महासचिव पद भी ABVP के खाते में
महासचिव पद पर ABVP के आशुतोष जोशी विजयी रहे। उन्हें 160 मत मिले। वहीं अंकित रौछैला को 70 और प्रियंशु कंडारी को 42 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -   तीन घंटे एंबुलेंस का इंतजार, रास्ते में मरीज की मौत; कपकोट में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ बाजार बंद

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर भी ABVP ने जीत हासिल की। ABVP की करिश्मा डुमोगा को 212 मत मिले, जबकि संध्या को 54 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

इस तरह कॉलेज के अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि—तीनों प्रमुख पद ABVP के खाते में गए।
तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह गुसाईं, सहसचिव पद पर ईशा और कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। ये तीनों प्रत्याशी NSUI समर्थित बताए गए हैं।

एमपीजी कॉलेज मसूरी के चुनाव परिणाम में प्रमुख पदों पर ABVP की जीत और अन्य तीन पदों पर NSUI समर्थित प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से छात्रसंघ की तस्वीर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440