उत्तराखण्ड में शनिवार को मिले कोरोना के 483 नए केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों में हिजाफा हो रहा है। शनिवार को कोरोना के 483 नए केस मिले है। जबकि 3 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा 195 पहुंच गया। जबकि राज्य में कुल पॉजिटिव केसों का आकड़ा 14566 पहुंच गए हैं। जिसमें से 10021 मरीजों ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है। अभी भी 4296 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। वहीं आज 345 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को कुल 483 कोरोना के नए केसों में से आज भी सबसे ज्यादा हरिद्वार से 133 मामले आये है। जबकि नैनीताल में 97, देहरादून में 82, यूएस नगर में 81, उत्तरकाशी जिले में 41, अल्मोड़ा में 19, रूद्रप्रयाग में 12, पिथौरागढ़ में 5, चमोली में 4, पौड़ी व टिहरी में 3-3, बागेश्वर में 2 तथा चम्पावत में 1 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। साथ ही राज्य में आज 345 मरीज ठीक होकर अपने घर को गये हैं। शनिवार को राज्य में सात हजार के सैंपल जांच के लिये लैब भेजे गए हैं। जबकि आठ हजार से अधिक सैंपलों रिपोर्ट आ गयी और 13837 सैंपलों की जांच होना अभी बाकी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे राज्य में 340 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शनिवार को राज्य के एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो जबकि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440