नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल डेस्क।
नैनीताल के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने इस बार सभी को चौंका दिया। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एबीवीपी प्रत्याशी शुभम कुमार को 482 वोटों के अंतर से मात दी।

अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में भानु प्रताप चौहान को 1355 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के शुभम कुमार के पक्ष में 873 वोट पड़े। इस तरह भानु प्रताप चौहान ने 482 वोटों के स्पष्ट अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
अध्यक्ष पद के परिणाम को डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में महत्वपूर्ण उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है।
अन्य पदों पर ये प्रत्याशी जीते

छात्रसंघ के संयुक्त सचिव पद पर अनुष पूरी ने 1614 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने 1165 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: चतुर्थी के श्राद्ध का क्या महत्व है, जानिए किसका होता है श्राद्ध

इसके अलावा विभिन्न पदों पर परिणाम इस प्रकार रहे—
-छात्रा उपाध्यक्ष: कुमकुम जोशी
-छात्र उपाध्यक्ष: अभिषेक रैकुनी
-सचिव: कमल कार्की
-सांस्कृतिक सचिव: हर्षित जोशी
-विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: तनमय भंडारी निर्विरोध निर्वाचित

यह भी पढ़ें -   जोशीमठ महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, नवल किशोर बगाशी अध्यक्ष निर्वाचित

संकाय प्रतिनिधियों के परिणाम
डीएसबी परिसर के विभिन्न संकायों से भी प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ। इनमें—
-कला संकाय: अनिल कुमार
-वाणिज्य संकाय: संध्या कापड़ी
-विधि संकाय: दिव्यांशी कौशल
-प्रबंधन अध्ययन संकाय: सानिध्य उप्रेती
ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के साथ ही डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव का परिणाम खासा चर्चा में आ गया है। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440