कुंभ मेले में तैनात होंगे 495 डॉक्टर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य सरकार ने कोरोनाकाल को देखते हुए कुंभ मेले के लिए जो तैयारी की है, उसके अनुसार, 495 डॉक्टर और करीब तीन हजार स्वास्थ्य कर्मी तैनात होंगे। वर्तमान में हरिद्वार में 70 डाक्टर और 250 स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। अस्पतालों में 594 बेड उपलब्ध हैं। 1000 बेड की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिले के बोर्ड के पास पांच 10-10 बेड वाले छह अस्पताल बनेंगे। रेलवे और बस अड्डे के आसपास भी 10-10 बेड के पांच अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पांच स्थायी अस्पताल में 20-20 बेड की व्यवस्था की जा रही है। एक अस्पताल 150 बैड का तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में चार एंबुलेंस तैनात हैं और चार एंबुलेंस और मिलेंगी। एक वाटर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया की कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी की रोकथाम राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। वहां अस्पतालों में 1000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। पर्याप्त संख्या में डाक्टरों और कोरोना वारियर्स की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो अन्य राज्यों से भी स्टाफ मंगाया जाएगा। कुंभ में कोविड की रोकथाम के लिए होने वाले उपायों को लेकर मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सरकार न्यायालय में अपना विषय रखेगी।

यह भी पढ़ें -   17 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440