उत्तराखण्ड में मंगलवार को मिले कोरोना के 497 नए केस, संक्रमितों आंकड़ा पहुंचा 12961

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में मंगलवार को कोरोना के 497 नए केस मिले है। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 12961 हो गया है, जिसमें 8724 मरीज स्वास्थ्य होकर घर चले गये हैं। जबकि 4024 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को 239 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गये। जबकि 6 मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कुल 497 कोरोना के नए केसों में से सबसे ज्यादा ज्यादा उधमसिंह नगर से 105 केस, 99 देहरादून नये केस मिले है तथा नैनीताल में 98, हरिद्वार में 68, टिहरी से 42, पौड़ी में 39, चंपावत व बागेश्वर में 10-10, उत्तरकाशी से 8, अल्मोड़ा 4 व पिथौरागढ़ व रूद्रप्रयाग से 1-1 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 164 पहुंच गया है। आज राज्य में छह संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 7609 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जबकि, 5399 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इससे विभाग ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440