लक्सर महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, लक्सर डेस्क।
राजकीय महाविद्यालय लक्सर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में ABVP समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। अध्यक्ष पद से लेकर सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तक कई प्रमुख पदों पर ABVP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार विजयी
अध्यक्ष पद पर ABVP प्रत्याशी सौरभ कुमार ने 84 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुश कुमार को 65 मत मिले, जबकि वंदना के खाते में 12 वोट आए। इस तरह सौरभ कुमार ने 19 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
उपाध्यक्ष पद पर साक्षी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खुशी भी निर्विरोध विजयी रहीं।

सचिव पद पर त्रिशू ने दर्ज की जीत
सचिव पद पर ABVP के त्रिशू ने 87 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अवनीत चौहान को 7 मत मिले। त्रिशू ने 80 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
सह-सचिव पद पर संजना विजयी रहीं। उन्हें 79 मत प्राप्त हुए, जबकि मुस्कान को 68 वोट मिले। संजना ने 11 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत 5 प्रमुख पदों पर जीत

UR पद पर नंदिनी ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर ABVP की नंदिनी ने जीत दर्ज की। उन्हें 79 मत मिले, जबकि आकाश को 64 मत प्राप्त हुए। नंदिनी ने 15 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
लक्सर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणामों में अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर ABVP समर्थित प्रत्याशियों की जीत से संगठन के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के दौरान झड़प और मारपीट, पैसे बांटने का वीडियो भी सामने आया, मतगणना शुरू
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440