आज मिले 52 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 961

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 961 हो गई है। इनमें से 222 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है।

आज मिले नए आठ मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं। ये सभी मुबंई से वापस लौटे हैं। वहीं, चंपावत में छह, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर मे पांच, नैनीताल में तीन और देहरादून में नौ मामले आए हैं। रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट को दो बार काउंट किया गया था। 

यह भी पढ़ें -   मामा के घर आया था मासूम, बारिश ने छीन ली जिंदगी! टिहरी में 4 साल के बच्चे का शव गदेरे में मिला

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 1063 निगेटिव मिले थे। जबकि 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।

यह भी पढ़ें -   मां को खोया, लेकिन हौसला नहीं टूटा… नैनीताल-ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक, अब देश की न्यूक्लियर ताकत को देंगे नई उड़ान
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440