समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। खेड़ा चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नवाड़खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। जहां पुलिस को एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा। जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 52 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर मनीष आर्या पुत्र स्व. गंगाराम आर्या निवासी नवाड़खेडा रामलाल कालौनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












