होमगार्ड की विधवा को सौंपा 57 लाख का चैक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सितम्बर माह में हुई दुर्घटना में काल का ग्रास बने जमरानी भौवरसा ब्लॉक भीमताल निवासी होमगार्ड महेश चन्द्र की विधवा कमला देवी को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 57 लाख का चैक दिया गया है। यह चेक मंडलायुक्त दीपक रावत, मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड्स ललित मोहन जोशी, जिला कमांडेंट मोहन चन्द्र तिवारी व एचडीएफसी बैंक के अधिकारी बाकुल सिक्का, सर्कल हैड उत्तराखंड राजिक शर्मा, कलस्टर हैड सैय्यद आसिफ की मौजूदगी में दिया गया। यह पहला मौका है जब किसी होमगार्डस की मौत पर बीमा राशि का चौक प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें -   दूसरी बेटी के जन्म पर भड़का पिताए अस्पताल में किया बवालय पुलिस ने कराया शांत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440