रिकवरी दर में 6.18 प्रतिशत का सुधार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति बदली है। जहां संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है, वहीं रिकवरी दर में भी सुधार हो रहा है। अनलॉक-4 में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद भी रिकवरी दर में 6.18 प्रतिशत का सुधार आया है। वहीं, संक्रमण दर में 1.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिलने के बाद से अब तक लगभग 6.45 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। एक सितंबर से अनलॉक-4 के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई थी। एक दिन में दो हजार से अधिक मरीज भी अनलॉक-4 में मिले थे। लेकिन बीते तीन दिनों से संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। एक सितंबर को प्रदेश की रिकवरी दर 68.69 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.40 प्रतिशत थी। वर्तमान में रिकवरी दर लगभग 75 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ कर 7.17 प्रतिशत पहुंच गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि वर्तमान में संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। पहले की तुलना में जांच बढ़ी है। रिकवरी दर में सुधार आया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार और विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440