गंगा दशहरा पर हल्द्वानी में 6 हजार लोगों ने किया शरबत का सेवन, पर्यावरण बचाने की भी ली शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति द्वारा आज यहां गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी में हनुमान मंदिर (कोतवाली के पास) के निकट आम जनता और राहगीरों के लिए विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में करीब 6 हजार लोगों ने शरबत का सेवन किया, जिससे गर्मी में उन्हें राहत मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के माननीय उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) नवीन चंद्र वर्मा के करकमलों से हुआ। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और हर घर में एक पौधा लगाने की अपील की।

इस आयोजन की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे और संचालन महामंत्री डी.के. पांडे ने किया। शरबत वितरण में दुग्ध संघ लालकुआं का विशेष सहयोग रहा, जिसने दूध व अन्य सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाई। उनके वॉलंटियर्स लोकेश शर्मा, सुमित पांडे, त्रिलोक सिंह नगदली आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

कार्यक्रम में पी.सी. जोशी, आनंद सिंह ठठोला, श्रीकांत खंडेलवाल, दया कृष्ण पंत, इंदर सिंह निगल्टिया, श्रीमती भगवती बिष्ट, राजेंद्र सिंह ऐरी, एम.एस. जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, शंकर दत्त तिवारी, एलएम लोहनी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, जगदीश चंद्र डालाकोटी, हरीश चंद्र जोशी, सुशील कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जगदीश चंद्र डालाकोटी, विष्णु सिंह रावत, मदन मोहन भंडारी, हेम चंद्र जोशी, सरोजनी तिवारी, नीरू धवन, हरिशंकर पंत, एलपी पंत, नवीन चंद्र पाण्डे, बृजमोहन कोहली, जेपी पाठक, दीप अग्रवाल, पूरन सिंह जीना, विपिन चंद्र बिष्ट, ए.डी. डौर्बी, बृजमोहन कोहली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दोपहर 2.30 बजे किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440