जमीन बेचने के नाम पर ठगे 60 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजपुर रोड जाखन में स्थित जमीन बेचने के नाम पर एक महिला ने 60 लाख ठग लिए। राजपुर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार अनूप कुमार गर्ग निवासी सुभाष रोड ने जाखन में एक प्लाट खरीदने के लिए महिला ऋतु निवासी राजपुर रोड से 28 नवंबर 2019 को अनुबंध किया था। प्लाट का सौदा 65 लाख रुपये में हुआ। अग्रिम धनराशि के रूप में 60 लाख रुपये तीन अक्टूबर को दिए। 31 अक्टूबर 2018 को विक्रय पत्र मिलना था लेकिन महिला ऋतु ने कुछ समय मांगा।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अनूप कुमार ने जब प्लाट के संबंध में जानकारी हासिल की तो पता लगा कि महिला ने 18 दिसंबर 2015 को प्लाट बेच दिया था। इस मामले में 12 नवंबर 2020 को एसएसपी से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें -   तीन महीने पहले ही सजी थी हाथों में मेहंदी, आज अर्थी उठी… रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मातम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440