उत्तराखण्ड के 61.94 लाख लोगों को इन पांच महिनों तक मिलेगा 5 किलो राशन मुफ्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के 61.94 लाख व्यक्तियों को जुलाई से नवंबर तक पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्राथमिक परिवारों के लिए केंद्र से आवंटित खाद्यान्न राज्य को मिल गया है। उक्त जानकारी देते हुए खाद्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि दोनों मंडलों के संभागीय खाद्य नियंत्रकों और सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को जिलेवार आनलाइन राशनकार्डों के आधार पर खाद्यान्न का उठान और वितरण के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में पीएमजीकेएवाइ योजना के चौथे चरण में यह राहत दी है। इसके अंतर्गत देश में सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान (एनएफएसए) के राशनकार्डधारकों को पांच महीनों के लिए प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। एनएफएसए के अंतर्गत प्रदेश में 13 लाख से ज्यादा राशनकार्डधारक और 61.94 लाख यूनिट हैं। पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल हैं। केंद्र सरकार से खाद्यान्न कोटा जारी होने के बाद जुलाई से राशन कार्ड धारकों को गेहूं व चावल वितरित किया जाएगा। खाद्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि खाद्यान्न का उठान राज्य स्तर पर नहीं किया जाएगा। जिलेवार आनलाइन राशनकार्डों की संख्या के आधार पर खाद्यान्न का उठान विभाग करेगा। जिलों को समय पर खाद्यान्न राशनकार्डधारकों को वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440