उत्तराखण्ड में बुधवार को सामने आए 69 कोरोना संक्रमित केस, मरीजों की संख्या हुई 469

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 69 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 469 हो गई है। इनमें से 79 मरीज सही हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पिथौरागढ़ जिले में 14 संक्रमित मरीजों में छह दिल्ली, चार जालंधर, तीन चंडीगढ़ और एक मुंबई से आया है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

नैनीताल जिले में दिल्ली से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हरिद्वार जिले में छह संक्रमित मिले। इसमें एक सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स और चार स्थानीय मजदूर मिले। छठा संक्रमित 9 साल का बच्चा है, जो मुंबई से ट्रेन से आया था।
देहरादून में निजी पैथोलॉजी लैब से तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक मरीज मेरठ का है। जबकि एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था। तीसरा मरीज संक्रमित के संपर्क में आया है। ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मरीज मुंबई से आए थे। टिहरी जिले में छह नए संक्रमित मरीज मिले। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। वहीं, अल्मोड़ा में मुंबई से आए तीन मरीज संक्रमित मिले।

यह भी पढ़ें -   २८ जून २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440