724 वेंटिलेटर की व्यवस्था के सहारे कैसे लड़ेगी राज्य सरकार कोरोना से जंग : समित टिक्कू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आप प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस महामारी में राज्य सरकार महज 724 वेंटिलेटर की व्यवस्था के सहारे कोरोना की जंग लड़ने की तैयारी में है जो बढ़ते संक्रमण के दरों को देखते नाकाफी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे रोजाना लगभग 5 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और मरने वालों की तादात भी बढ़ती जा रही है।

आप प्रवक्ता समित ने जारी प्रेस बयान में बताया कि अब कोरोना की दूसरी लहर दौड रही है जो पहली लहर से भी ज्यादा घातक और खतरनाक है। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर की उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार के मुखिया के पास स्वास्थ्य मंत्रालय है और सूबे में इस समय फुल टाइम स्वास्थ्य मंत्री की नितांत जरूरत है लेकिन सरकार कोरोना को लेकर संवेदनहीन दिखाई दे रही है। सूबे के सभी जिलों में वेंटिलेटर की कमी से मरीज मरने को मजबूर हैं। कहीं वेंटिलेटर हैं तो ऑपरेटर नहीं,कहीं गोदामों में वेंटिलेटर और हाई सिक्योरिटी बेड धूल फांक रहे हैं। अकेले अल्मोड़ा काशीपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की में रोजाना कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और बेड के लिए कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बावजूद बेड नहीं मिल रहे जो सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।
आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने बताया कि पहाडों में पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा बना हुआ था और अब कोरोना काल में तो हालात और भी ज्यादा भयावाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब एक कैबिनेट मंत्री को अपने रिश्तेदार को अस्पताल में बेड दिलाने के लिए नाकों चने चबाने पड़ गए तो आम आदमी की क्या बिसात है। क्या सरकार को ये सब दिखाई नहीं दे रहा है। राज्य सरकार सिर्फ विज्ञापनों के माध्यम से वाहवाही लूटने का काम कर रही है जबकि हकीकत से जनता अंजान नही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द इंजैक्शन, ऑक्सीजन के साथ साथ वेंटिलेटर जैसे उपकरणों को आयात किया जाए जिससे जनता को इस महामारी से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440