वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हिम्मतपुर तल्ला स्थित वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार सक्सेना जी, पूर्व निदेशक एवं मुख्य सलाहकार बाल विज्ञान केंद्र, इंदौर (मध्य प्रदेश) रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट एवं देशभक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को गौरवमयी बना दिया।

इस अवसर पर वर्ष भर की गतिविधियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ‘वायु हाउस’ को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही क्रिकेट के क्षेत्र में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाड़ी अंशुल नेगी के माता-पिता श्री बालम सिंह नेगी एवं श्रीमती शोभा नेगी को उनके पुत्र की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक अखिलेश धौनी, व्यवस्थापिका श्रीमती रंजना धौनी, अकादमिक निदेशिका श्रीमती लता खोलिया, प्रधानाचार्या श्रीमती मनदीप कौर, नवनियुक्त शिक्षक, अभिभावक संघ के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी संबोधन से छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए।
अंत में मिष्ठान वितरण के साथ इस भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का सफल समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440