8.3 स्मैक के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशाखोरी के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुसिल ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष मो. आसिफ खान के निर्देश पर क्षेत्र पर चल रहा नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस जब रेलवे फाटक के पास पहुंची तब एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस की तत्परता के चलते वो अपने इरादे मंे कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शराफत पुत्र रिफाकत निवासी किदवई नगर बताया। एसओ बनभूलपुरा ने बताा कि आरोपी पहले भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई अमरपाल सिंह व कां. दिलशाद अहमद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440