पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हाजी अब्दुल मतीन के 60वें जन्मदिन पर किया 80 यूनिट रक्तदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कांग्रेसी नेता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के 60वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 80 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर जन्मदिन पर आयोजित किया गया। उनका कहना था कि कोरोना काल में अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी हो गई है। वर्तमान समय में इससे बेहतर और कुछ नहीं है कि रक्त देकर किसी की ज़िन्दगी बचाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी की है, उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सलोनी उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में कुल 12 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। जबकि इसकी क्षमता 1200 यूनिट की है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताने के साथ ही शिविर में मौजूद अन्य लोगों से भी रक्तदान के प्रति आगे आने की अपील की।

इस मौके पर केक भी काटा गया और मिठाइयां भी वितरित की गयी। शिविर को सफल बनाने में कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश, त्रिलोक बनोली, चन्द्र मोहन ठाकुर, जावेद सिद्दीकी, अरशद अय्यूब, सुहेल सिद्दीकी, अब्दुल राजिक, विक्की खान, इशरत अली, तौफीक अहमद, रेहान कुरैशी, रईस वारसी, गुफरान अहमद, इस्लाम मिकरानी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440