MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आठ राउंड की मतगणना पूरी, आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक आठ राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। आठवें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि NSUI के मेहुल शाह दूसरे और ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर हैं।

आठवें राउंड तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल को 830 वोट, मेहुल शाह को 635 वोट और धीरज बिष्ट को 476 वोट मिले हैं। इस तरह आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह पर 195 वोटों की बढ़त बना रखी है।

आठ राउंड के बाद स्थिति
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 830 वोट
मेहुल शाह (NSUI) — 635 वोट
धीरज बिष्ट (ABVP) — 476 वोट

यह भी पढ़ें -   डोईवाला पीजी कॉलेज में USF का बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष पद पर मोहित ममगाईं विजयी

मतगणना के दौरान आर्यन बेलवाल ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी है। पांचवें राउंड में उनके खाते में 553 वोट, छठे राउंड में 648 वोट और सातवें राउंड में 739 वोट दर्ज हुए थे। आठवें राउंड के बाद उनका आंकड़ा बढ़कर 830 वोट पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -   इंदिरा नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को बांटी स्टेशनरी और लाभार्थियों को मिली महालक्ष्मी किट

वहीं मेहुल शाह को पांचवें राउंड में 390, छठे में 490, सातवें में 566 और आठवें राउंड तक 635 वोट मिले हैं। ABVP के धीरज बिष्ट के खाते में आठवें राउंड तक 476 वोट दर्ज हुए हैं।

अध्यक्ष पद की मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए आगे के राउंड की मतगणना का इंतजार है। एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें अब अगले राउंड के आंकड़ों पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440