एलबीएस अकादमी में 84 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में 84 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गये है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। सभी अधिकारियों को अकादमी में ही आइसोलेट किया गया है। बताया जाता हैं की सभी का स्वास्थ्य ठीक है। कुछ में जरूर हल्के-फुल्के लक्षण मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एलबीएस अकादमी के अधिकारियों के अनुसार 489 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल प्रशिक्षण के तहत गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर गया था। कई दिन उन्होंने भ्रमण में बिताए। बीते रविवार को अधिकारियों के अकादमी में लौटने पर कोरोना की जांच की गई। जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार रिपोर्ट में 84 अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी अधिकारियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही हैं। साथ ही अकादमी परिसर स्थित अस्पताल के चिकित्सक भी निरंतर अधिकारियों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440