साढ़े तीन साल में 85 फीसद वादों को किया पूरा: मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने आज 3.5 साल पूरे कर लिए हैं। हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का अभ्यास कर रहे हैं और हमने लोगों से 80-85 फीसद वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि और पहचान बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति, विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक और प्रभावी कार्यसाधक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। बाबा केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुननिर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टिहरी लेक डेवलपमेंट, समेकित सहकारी विकास परियोजना, स्मार्ट सिटी, जमरानी बांध परियोजना, सुमाड़ी में एनआइटी परिसर, डोईवाला में सीपैट, उड़ान योजना समेत अन्य केंद्र पोषित योजनाओं का जिक्र किया।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के साढ़े तीन साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में जनता से किए 85 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2014-17 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ परीक्षा कराईं, जिसमें 801 पदों का चयन हुआ। 2017 से 2020 तक 59 परीक्षा कराईं और छह हजार पदों पर चयन हुआ। 7200 पदों पर अधियाचन प्रक्रिया जारी है। तीन महीने में 40 हजार लोगों को मनरेगा और कैंपा में रोजगार मिलेगा। गैरसैंण में बेनीताल गांव को एस्ट्रो विलेज बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणाएंरू

यह भी पढ़ें -   पुलिस का सख्त नाइट एक्शन, होटल, पीजी और सड़कों पर छापेमारी, हुड़दंगियों पर शिकंजा
  • कोरोनाकाल में कुंभ मेले में पास जारी होंगे। आयोजन पारंपरिक रूप से होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को संख्या को सीमित रखा जाएगा।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद राज्य में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा जहां मामले बढ़ेंगे, वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
  • आलवेदर रोड परियोजना पर दो टूक कहा कि साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़कों से काम नहीं चलेगा। सेना की जरूरत के हिसाब से सड़क चौड़ी होनी चाहिए। राज्य सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है।
  • चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर कहा, सोच समझकर सरकार ने फैसला लिया है। विरोध के पीछे कुछ राजनीतिक लोग हैं। कुछ का निजी स्वार्थ है। पंडा और पुरोहित समाज का बोर्ड का पूरा समर्थन है।
  • राज्य में वैश्विक स्तर का सांइस कॉलेज खुलेगा, कॉलेज में केवल विज्ञान विषय की ही पढ़ाई होगी।
  • फसलों को जंगली जानवरों से बचाने को प्रदेश में चार वानर रेस्क्यू सेंटर बनेंगे। नौ नवंबर तक शिलान्यास होगा। 25 हजार बंदरों को रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा।
  • जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए 125 किमी सुअर रोधी दीवार बनेगी। 50 किमी सोलर फेंसिंग का निर्माण होगा। 13 किमी हाथी रोधी दीवार बनाई जाएगी। 250 किमी हाथी रोधी खाइयों का खुदान किया जाएगा।
  • कैंपा के तहत आठ हजार वन रक्षक वन्य जीवों से फसलों का बचाव करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440