सट्टे की खाईबाड़ी में एक सटोरिया धरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। राजपुरा चौकी पुलिस को बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि धोबीघाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कर्मियों ने वहां छापा मार दिया। इस बीच पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे जिनमें से एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से पुलिस को सट्टा पर्ची व 2580 रूपये की नगदी बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम राज चन्द्र आर्या पुत्र स्व. गयाल राम आर्या निवासी वार्ड नंबर-13 राजपुरा बताया। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये को गैंबलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, बेसमेंट में फंसे लोगों को दमकल ने निकाला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440