समाचार सच, देहरादून/नई टिहरी। यहां थत्यूड़ के ग्राम तेवा में बोलेरो वाहन से सड़क किनारे बकरी चरा रही किशोरी को टक्कर लगने से उसकी मौत हो गयी। टक्कर के बाद अनियंत्रित वाहन भी खाई में जा गिरा। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौके पर मौत हो गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना थत्यूड़ क्षेत्र में सोमवार को ग्राम तेवा निवासी कृपाल की 17 वर्षीय पुत्री शीतल सड़क के किनारे बकरी चरा रही थी। तभी करीब 12 बजे अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने शीतल और बकरियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन करीब 200 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में शीतल तथा वाहन चालक ग्राम औतड़ निवासी सच्चिदानंद गौड़ पुत्र सत्य प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि तीन बकरियां की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी संजीत कुमार व पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला। और शीतल और चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय थत्यूड़ा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने शीतल को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक सच्चिदानंद को देहरादून के लिये रेफर किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


