राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में निकलेगी भव्य पदयात्रा- शहर गूंजेगा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर यहां नगर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया, ठंडी सड़क और हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी।

सीडीओ ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश देगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा में अधिक से अधिक युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी के दौरे में सियासी संग्राम: विकास परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी बताया कि पदयात्रा को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा, “यह यात्रा हल्द्वानी की एकता और देशभक्ति की मिसाल बनेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार

इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440