पुलिस चौकी के पास एक किराने की दुकान से लाखों की नगदी व माल की चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नवीन मण्डी चौकी के पास मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराने की दुकान से लाखों की नगदी व माल की चोरी कर एक फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन मंडी चौकी के पास राकेश गुप्ता की थोक व फुटकर की किराने की दुकान है। पीड़ित दुकानदार राकेश ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार की रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बुधवार की प्रातः जब वह दुकान पहुंचा और शटर का ताला खोलकर दुकान के अंदर घुसा तो उसके होश उड़ गये। दुकान में सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था और गल्ला टूटा हुआ था। साथ ही दुकान से सामान भी गायब था। जब उसने गल्ला खोला तो उसमें रखी करीब दो लाख रूपये की नगदी गायब थी। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। इस पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का जायजा लेकर जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

इधर पुलिस ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि बीती रात पीछे के दरवाजे की कुंडी लगा कर के गए थे। जबकि दुकानस्वामी राकेश का कहना है कि जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो उनका दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस प्रत्येक बिन्दु को ध्यान में रखकर अपनी छानबीन कर रही है। बहरहाल इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में दुकानस्वामी द्वारा तहरीर सौंपी जाती है तो कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस घटना से क्षेत्र के आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440