नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गन्ने से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। रविवार को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर खेरा ढाबे के पास खड़े गन्ने से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक और परिचालक समय रहते ट्रक से कूद गए और अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे यातायात भी बाधित हो गया। श्यामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को डायवर्ट किया। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आशंका है कि आग खाना बनाने के दौरान लगी होगी, लेकिन आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रक और उसमें भरा गन्ना जलकर खाक हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440