पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक और व्यस्ततम बाजारों में शामिल पलटन बाजार में बुधवार को एक बड़े अग्निकांड से हड़कंप मच गया। बाजार स्थित गांधी संस साड़ी एवं लहंगा शोरूम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती स्तर पर लोगों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पहली गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तीन अतिरिक्त दमकल वाहन और बुलाए गए। करीब एक घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: धामी

पलटन बाजार देहरादून का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यह बाजार कपड़ों, हस्तशिल्प उत्पादों और खान-पान की दुकानों के लिए खास पहचान रखता है। राहत की बात यह रही कि आग उस समय लगी जब बाजार में भीड़ अपेक्षाकृत कम थी। यदि यह घटना व्यस्त समय में होती, तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी।

यह भी पढ़ें -   नंदा-सुनंदा की भक्ति में रंगा कुमाऊं, नंदा देवी महोत्सव का आगाज

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440